मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटीसिलवे स्टेशन से शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के भोजपुर निवासी ओम नारायण राय और बिहार के पटना निवासी सिराज कुमार शामिल हैं।एएसआई एके सिंह ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब की धड़पकड़ के लिए लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में टाटीसिलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक पर गाड़ी संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस के आगमन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को बैग के साथ कुछ भारी चीज लेकर उक्त ट्रेन मे चढ़ते देखा। संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लिया गया और उनके बैग की जांच की गई। जांच के क्रम में शराब की 23 बोतल और 10 केन बियर बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत 23 हजार 600 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि उक्त शराब रांची बाजार से खरीदी थी और बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने जा रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए दोनों आरोपितों और जब्त शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें