मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने फर्जी आईडी से रेल ई टिकट बनाने वाले तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आरपीएफ ने फर्जी आईडी से रेल ई टिकट बनाने वाले तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी,23 फरवरी।जिले में चल रहे फर्जी रेल टिकट कारोबार के विरूद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्धारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में फर्जी आईडी पर ई-टिकट का बनाने वाले तीन धंधेबाजों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी देते बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ के पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त एसजेएन जाॅनी के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला के तीन जगहों पर छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल एवं फेक आईडी से काटे गए हजारो रूपये के ई-टिकट के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां निवासी महेश कुमार,हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार के विक्की कुमार और मानिकपुर के अजीत कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार तीनों धंधेबाजों से आवश्यक पूछताछ के बाद बेतिया रेलवे मजिस्ट्रेट के कोर्ट में भेजा जा रहा है।बताते चले कि आरपीएफ के इस कार्रवाई के बाद जिले के फर्जी रेल टिकट के धंधेबाजों में दहशत व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें