मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने रांची स्टेशन से शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने रांची स्टेशन से शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अभिषेक कुमार बताया गया है। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ आरपीएफ बेहद अलर्ट है। ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चालू है। इसी क्रम में आरपीएफ ने ट्रेन नंबर 18622 एक्सप्रेस के आगमन के समय रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान टीम ने देखा कि एक पुरुष ट्रेन नंबर 18622 में एक पिठ्ठू बैग के साथ सवार हुआ था। संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से कुल 12 बोतल शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि यह सभी शराब की बोतलें रांची से खरीदी हैं और इन्हें ट्रेन नंबर 18622 एक्सप्रेस के जरिये बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।जब्त शराब का कुल मूल्य 12 हजार 600 हैl सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त शराब और आरोपित को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें