मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने पॉकेट मारते एक आरोपित को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने पॉकेट मारते एक आरोपित को किया गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक से एक व्यक्ति को पॉकेट मारते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम फै़सल अंसारी है और वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र कर्बला चौक का रहने वाला है। एएसआई अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लगातार रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने बताया कि लातेहार का यात्री सुरेश महतो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में चढ़ते समय उनकी जेब से 350 रुपये चोरी हुए हैं। एएसआई अनिल कुमार ने मौके पर ही 350 रुपये जब्त कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपित को जीआरपी रांची के हवाले कर दिया।इस संबंध में जीआरपी थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज की गई है। टीम में कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल पी. कुल्लू , हेड कांस्टेबल संजय कुशवाहा, कांस्टेबल सीके सिंह सहित अन्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें