मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किसान आंदोलन के कारण दिल्ली जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन

- सोनीपत में भी पुलिस ने बॉर्डर किया सील, हजारों यात्री हुए परेशान

चंडीगढ़, । पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच करने के बाद हरियाणा के एक दर्जन जिलों में पुलिस अलर्ट हो गई है। बॉर्डर जाम होने के कारण हजारों यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में महापंचायत बुलाई है। हरियाणा व पंजाब के किसान दिल्ली कूच करना चाहते हैं। किसानों के कूच को देखते हुए सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर करीब 4 किमी लंबा जाम लगा है। हरियाणा पुलिस वज्र वाहन तैनात कर वाहनों की सघन जांच कर रही है। जांच के बाद ही दिल्ली की ओर प्रवेश दिया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास लगे नाके पर रोक लिया। बस में करीब 30 किसान थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच भी शामिल है। हिसार एरिया में दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर बैरिकेड लगा दिए है। निजी वाहन सख्त चेकिंग के बाद ही पास हो रहे हैं।

शंभू बॉर्डर पर किसानों के बैठने से अमृतसर-दिल्ली, चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बरसात के मौसम में यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत आदि जिलों में पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें