मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका, दिग्गज विजयपाल ने छोड़ी कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में इधर इस्तीफा, उधर ज्वाइनिंग का सिलसिला कई दिनों से लगातार चल रहा है। एक के बाद एक नेता देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी से मुंह मोड़ रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता विजयपाल सिंह सजवाण ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पिछले दिनों में मनीष खंडूरी सहित कई दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं।दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सौ पार का लक्ष्य रखा है। हिंदुत्व एजेंडे के साथ सेवा, सुशासन, आर्थिक विकास, सबका साथ-सबका विकास व अपनी उपलब्धियों और मोटी की गारंटी के साथ भाजपा अपनी चुनावी रणनीति को धार दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी सत्ता हासिल करने के लिए विभिन्न दलों को एकजुट करते हुए इंडी एलायंस नाम से गठबंधन कर चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश में है। जबकि कांग्रेस के सदस्य खुद पार्टी से किनारा कर रहे हैं। इससे जहां कांग्रेस लगातार टूटती जा रही है, वहीं भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की डगर कांग्रेस के लिए कठिन साबित होगी।शुक्रवार को कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दी है। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा को पत्र लिखा है कि व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। विजयपाल गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है। माना जा रहा है कि पूर्व विधायक विजयपाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें