समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी रोटरी की विचारधारा : अमित साहू
रामगढ़ । रोटरी दामोदर वैली की नई टीम का शपथ ग्रहण सादे समारोह के बीच किया गया। समारोह का शुभारंभ रोटरी दामोदर वैली के नए अध्यक्ष अमित साहू एवं क्लब के अन्य सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोटरी दामोदर वैली के पूर्व अध्यक्ष पीएन तिवारी ने नए अध्यक्ष अमित साहू को कॉलर एवं रोटरी पिन लगाकर उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही रोटरी दामोदर वैली के पूर्व सचिव रवि साहू के द्वारा नए सचिव रामप्रवेश गुप्ता को कॉलर पहनाकर एवं रोटरी पिन लगाकर सचिव पद का शपथ दिलाया। रोटरी के नए अध्यक्ष अमित साहू ने सपथ लेने के बाद कहा कि आज रोटरी दामोदर वैली का 23 वां कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि रोटरी की विचारधारा को समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुचाने के लिए संकल्पित हूं। इसलिए अपने कार्यकाल में रोटरी को एक बेहतर दिशा और दशा देने के लिए भरपूर प्रयास करूंगा। समारोह में पूर्व अध्यक्ष पीएन तिवारी ने संबोधित करते हुए, अपने कार्यकाल में किए गए कार्यो का उल्लेख किया। साथ ही आय-व्यय का ब्यौरा भी पेश किया। कार्यक्रम में रामगढ़ के समाजसेवी बृजेश साहू को रोटरी की सदस्यता भी दिलाई गई। उन्हें रोटरी किट देकर एवं रोटरी पिन लगाकर उन्हें रोटरी परिवार में शामिल किया गया। मौके पर रामप्रवेश गुप्ता, आनंद सर्राफ, सुभाष जैन, धीरज सिंह, पीएन तिवारी, गोपाल कुमार, निलेश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।





