मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

यूजर चार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी रुड़की महानगर कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूजर चार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी रुड़की महानगर कांग्रेस

रुड़की,।नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध में सोमवार को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी ने नगरायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया। कांग्रेस नेताओं ने यूजर चार्ज को जनता और व्यापारियों पर थोपा गया "आर्थिक बोझ" बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूजर चार्ज वापस नहीं लिया गया तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

चौधरी राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम के पास सभी संसाधन होने के बावजूद एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर यूजर चार्ज लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा सूली जनता से होगी और फायदा कंपनी को मिलेगा। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पहले स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को गुमराह किया गया और अब यूजर चार्ज से आर्थिक शोषण हो रहा है। कांग्रेस ने नगरवासियों से अपील की कि निर्णय वापस होने तक यूजर चार्ज का भुगतान न करें। वहीं नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि यूजर चार्ज का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड में पारित हो चुका है और शासन के निर्देश पर इसे लागू किया जा रहा है।

प्रदर्शन में डॉ. हरविंदर सिंह, ओमवीर मलिक, फजलुर्रहमान, चारु चंद्र, विजयपाल सिंह, रिजवान अहमद, नीरज सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें