मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:13 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की, लक्सर। एसएसपी निर्देश पर क्षेत्र में नियमित रूप से चेंकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हरिद्वार जनपद के लक्सर पुलिस ने आज एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार की पहचान सौरभ उर्फ आनंद पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मुण्डाखेड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने सौरभ के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 12 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी अपने पास असलहा रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। वह असलहा कहां से लाया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाला था इसकी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह इससे पहले भी अवैध असलहा रखने के मामले में जेल जा चुका है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। कानूनी कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें