मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : नगर-निगम अधिकारी के मकान की गिरी छत, हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। एनआईटी एक नंबर के सी ब्लॉक में नगर निगम के अधिकारी के मकान की पहली मंजिल की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि समय रहते नगर निगम अधिकारी की मां और उनका एक भाई नीचे आ गया था, जिसके चलते उनकी जान बच गई। लेकिन इस हादसे में उनके छोटे भाई जोगिंद्र को चोट आई है। जिसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।शनिवार को मामले में जानकारी देते हुए नगर निगम अधिकारी अभिजीत सिंह के भाई युवराज ने बताया कि उनके भाई अभिजीत उनके पिता अनिल सिंह जो कि नगर निगम में कार्यरत थे, उनकी कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। उनकी नौकरी उनके भाई अभिजीत को मिली है और लगभग 3 साल से वह नौकरी पर हैं, तभी से वह लोग इस मकान में रह रहे हैं। मकान काफी जर्जर था, जिसकी शिकायत उनके भाई ने कई बार नगर नियम के अन्य बड़े अधिकारियों से की थी। इस काम मेंटेनेंस कराया जाए, लेकिन समय रहते इस काम को नहीं कराया गया और कल बरसात के चलते उनके साथ यह हादसा हुआ।युवराज ने बताया कि पूरे दिन कल बरसात हुई थी, जैसे ही कुछ बरसात खुली तो उनकी मां सरोज और वह पहली मंजिल से उतर कर नीचे आ गए, लेकिन उनका छोटा भाई जोगिंद्र ऊपर ही सो रहा था कि अचानक से छत गिरने की उन्हें आवाज आई। जब वह बाहर निकले, तो देखा कि जोगिंद्र भी बाहर निकला रहा है। तब तक उसको चोट लग चुकी थी। घटना के बाद जोगिंद्र को एक नीचे अस्पताल में इलाज नहीं भर्ती कराया गया है। जहां पर जोगिंद्र का इलाज चल रहा है। वहीं युवराज ने बताया कि उनकी और उनके परिवार के किस्मत ठीक थी कि समय रहते हुए उनकी माता निकल आई। अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी। बता दे कि हादसा नगर निगम के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की लापरवाही की कारण हुआ है। इसके चलते उनके परिवार की जान भी जा सकती थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें