मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में बारिश का कहर: जर्जर मकान का प्लास्टर गिरने से दंपति घायल, जलभराव से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत में बारिश का कहर: जर्जर मकान का प्लास्टर गिरने से दंपति घायल, जलभराव से बढ़ी परेशानी

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में लगातार हो रही बारिश ने शहर में परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार की रात को कोट मोहल्ला में एक पुराने मकान की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में मकान मालिक राजकुमार और उनकी पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। राजकुमार ने बताया कि मकान जर्जर हालत में था। हादसे के समय मैं कमरे में सो रहा था और मेरी पत्नी अंदर सिलाई कर रही थीं। अचानक प्लास्टर गिरने से हम दोनों मलबे की चपेट में आ गए। मुझे गंभीर चोटें आईं जबकि पत्नी को भी खरोंचें लगीं। उन्हाेंने बताया कि लगातार बारिश से छत और दीवारें काफी कमजोर हो गई थीं। उन्हें पहले से डर था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। साथ ही कहा कि यदि सरकार या प्रशासन की कोई योजना जर्जर मकानों की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए है तो उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए। इधर, बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि जल निकासी के लिए ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि बार-बार होने वाली समस्या से राहत मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें