मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: पुुलिस को देख भागा लूट का आरोपी गिरकर हुआ घायल, किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर: पुुलिस को देख भागा लूट का आरोपी गिरकर हुआ घायल, किया गिरफ्तार

यमुनानगर, यमुनानगर में शादी समारोह की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश से आए युवक से नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने का प्रयास करते हुए घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान यमुनानगर निवासी मोनू के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव रामपुर निवासी महावीर सिंह की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी 9 मई को यमुनानगर निवासी युवती से तय हुई है। वह विवाह की रस्मों और खरीदारी के लिए 26 अप्रैल को नकदी लेकर यमुनानगर आया था। आरोप है कि अगले दिन कैंप क्षेत्र में दो युवकों ने उसके साथ विवाद किया और मारपीट के बाद उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। जाते समय आरोपी उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए।बाद में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर एक आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीआईए-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी रटौली रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगे, लेकिन पीछा किए जाने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस अब फरार आरोपी मदन की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें