मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में फतेहाबाद रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में फतेहाबाद रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

फतेहाबाद। पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज का फतेहाबाद के रोडवेज कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया है। सोमवार को फतेहाबाद डिपो में रोडवेज सांझा मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान डिपो प्रधान हनुमान वर्मा, विजय नागपुर, राजकुमार डारा और भीम सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के रोडवेज यूनियन के नेताओं से बात करे और समस्याओं का बातचीत करके समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जो किलोमीटर स्कीम को रोडवेज में लाना चाहती है, उसे वापस लिया जाए। रोडवेज कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान किया जाए और पक्की भर्ती हो। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम हरियाणा रोडवेज मे फेल हो चुकी है, जिसे जनता ने नकार दिया है। पंजाब सरकार जल्द से जल्द पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की समस्याओ का समाधान करे अन्यथा फतेहाबाद डिपो के कर्मचारी भी इनके समर्थन में हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य संदीप जांडली, राजकुमार सोनी, वीरेंद्र कुलेरी, जयबीर, कृष्ण नहला, जोगिंदर रेडू, छिन्दा राम, संदीप, अंकित, सोनू, जसविंदर, सुनील, कृष्ण कुंडू, राजबीर, सुरेंद्र, बलबीर, सुरजीत सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें