मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, लोगों को हो रही परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । जिले में पिछले 16 घंटों से लगातार हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी होने लगी है। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। साइकिल सवार, बाइक चालकों और पैदल चलने वालों को भारी दिक्कत हो रही है। शहर के सौदागर मोहल्ला, गुढ़ियारी बाग, पारसुतिया जैसे इलाकों में गलियों में पानी भर गया है। कुज्जू का मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। कुछ जगहों पर सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटना के सबब बन गए हैं। कुजू में तो स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग पर लगभग 50 मीटर के दायरे में बड़ा गड्ढा बन गया है। इसमें पानी भरने की वजह से लोगों को सड़क दिखाई नहीं दे रही है। कुछ घंटों में ही इस बड़े गड्ढे में कई बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। यहां से गुजरने वाले छोटे वाहन मालिकों को भी भारी दिक्कत हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें