मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ की सड़कें खून से लाल, कांग्रेसी बिछा रहे पिंक कारपेट : रंजना साहू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छत्तीसगढ़ की सड़कें खून से लाल, कांग्रेसी बिछा रहे पिंक कारपेट : रंजना साहूरायपुर, 27 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस अधिवेशन के नजारों और छत्तीसगढ़ के मौजूदा हालात की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने चाटुकारिता की एक और मिसाल पेश की है। नई सड़क बनाना तो दूर भाजपा शासन काल में बनी सड़कों का रखरखाव तक न कर पाने के कारण रोज बड़ी दुर्घटना हो रहे हैं और सड़कें खून से लाल हो रही हैं। इधर कांग्रेसी अपने नेताओं के स्वागत में सड़कों को फूल से लाल कर रहे हैं। पिंक कारपेट बिछा रहे हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस अधिवेशन के पहले दिन ही बलोदा बाजार भाटापारा जिले के खमरिया में भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई। तब से लेकर आज तक सिर्फ तीन दिनों में 25 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।विधायक रंजना साहू ने कहा कि भूपेश अगर नेताओं की आवभगत से समय निकाल पाएं और जरा सी भी नैतिकता बची हो, अपने पद की जिम्मेदारी न निभा पाने की आत्मग्लानि अनुभव कर सकें तो छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगते हुए उनकी भी चिंता कर लीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों से कहना चाहती हूं कि अपने नेताओं के लिए फूल बिछाने के बाद भी धक्के ही खाना है तो जनता के लिए खाइये। क्योंकि वह सम्मान भी करेगी और प्यार भी करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें