मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

देश के कई राज्यों में रोड टैक्स और परमिट शुल्क माफ, झारखंड में भी दी जाए राहत: बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: प्रदेश भाजपा के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और पत्र के माध्यम से 6 महीने का रोड टैक्स और परमिट फी माफ करने की मांग की है. कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान कई वाहन व्यवसायी और मोटर संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं.

वाहन मालिकों की आर्थिक स्थिति है खराब

इसे लेकर झारखंड मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष ललित ओझा और महासचिव सुनील सिंह चौहान की ओर से प्राप्त संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन को पत्र के साथ संलग्न कर बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सचिव को भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कई बार मोटर परिवहन संगठनों ने टैक्स माफी का अनुरोध किया है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है. इस वजह से मोटर मालिक परेशान हैं. पिछले 9 महीनों में वाहन का परिचालन नहीं होने के कारण वाहन मालिकों की आर्थिक स्थिति चरमरा सी गई है. यहां तक कि वाहन मालिक बैंक लोन, बीमा शुल्क और कई प्रकार के टैक्स भी जमा नहीं कर पा रहे हैं.

वाहन मालिक मानसिक परेशानी में हैं

मरांडी ने कहा कि ऐसी हालत में परिवहन विभाग को सभी बस और मालवाहक मोटर का रोड टैक्स और परमिट फीस 6 महीने का माफ करने का निर्णय लेना चाहिए. परिवहन विभाग की ओर से कोरोना महामारी में भी कोई राहत नहीं मिलने से मानसिक परेशानी से वाहन मालिक गुजर रहे हैं और मोटर बेचने को मजबूर हो रहे हैं. उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है. उन्होंने कहा कि देश के अंदर कई राज्यों की सरकारों ने रोड टैक्स और परमिट फीस माफ भी किया है. इस तर्ज पर झारखंड में भी मोटर वाहन मालिकों को भी राहत देने की जरुरत है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें