मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

अनिल यादव हत्याकांड के आराेपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गिरिडीह में सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह रांची-देवघर पथ को गिरिडीह टावर चौक के पास जाम कर दिया। इस वजह से आवागमन प्रभावित है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने मंगलवार को घटना के बाद गिरिडीह टावर चौक को जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस का आश्वसन मिलने पर लोगों ने जाम हटा लिया। लेकिन आनन फानन में जब शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया तो स्थानीय लोग और भड़क गये और बुधवार सुबह फिर सड़क को जाम कर दिया।हालांकि पुलिस ने कहा कि अनिल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पुलिस को हथियार भी बरामद हुआ है। वारदात को अंजाम दिये जाने के बाद से ही एसआईटी टीम ने छापामारी शुरू कर दी थी। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हो गया है। साथ ही साथ जिस वाहन से शव को ढोकर जिले के पीरटांड इलाके में फेंका गया था उसे भी जब्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि पैसे की लेनदेन को लेकर आरोपित के साथ मृतक अनिल का विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें