मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध खनन पर प्रशासन का हथौड़ा, कृष्णा स्टोन क्रेशर सीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध खनन पर प्रशासन का हथौड़ा, कृष्णा स्टोन क्रेशर सीज

हल्द्वानी। अवैध खनन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले कृष्णा स्टोन क्रेशर पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस गया। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद राजस्व और खान विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापा मारते हुए क्रेशर परिसर में बड़ी कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान क्रेशर परिसर में विशालकाय गड्ढा पाए जाने से प्रशासन भी हैरान रह गया। टीम द्वारा जब गड्ढे की खुदाई से संबंधित अनुमति और अभिलेख मांगे गए तो क्रेशर संचालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चौंकाने वाली बात यह रही कि पूर्व में इसी गड्ढे को लेकर जुर्माना लग चुका है, बावजूद इसके दोबारा खुदाई कर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।दस्तावेजों के अभाव को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कृष्णा स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया और तीन दिनों के भीतर सभी वैध अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। तब तक के लिए क्रेशर का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।इतना ही नहीं, आबादी क्षेत्र में मानकों की अनदेखी कर फैलाए जा रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। जिला खान अधिकारी ताजवर सिंह नेगी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि गड्ढे से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले, तो क्रेशर संचालक पर भारी जुर्माने के साथ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्ती जारी रखने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें