मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर में शहीद अंकुर के भाई की सड़क हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झज्जर में शहीद अंकुर के भाई की सड़क हादसे में मौत

झज्जर। शहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव ऊखलचना (कोट) गांव निवासी 32 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई। रिंकू सेना के शहीद जवान अंकुर शर्मा का छोटा भाई था। वह अपने साथी विकास के साथ बाइक से झज्जर आया था। वापसी के दौरान झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि रिंकू के बड़े भाई अंकुर शर्मा करीब सात वर्ष पहले कश्मीर में भारी हिमपात के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए थे। रिंकू की सड़क हादसे में मौत की खबर से परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है। हर कोई रिंकू के घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना देता हुआ दिखाई दिया।गुरुवार को झज्जर पुलिस के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर रिंकू की मौत हो चुकी थी, जबकि उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल था। विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपित चालक की जल्द ही पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें