मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में सड़क हादसा, स्कूटी की चपेट में आने से ASI ने तोड़ा दम

अमृतसर। स्कूटी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पंजाब पुलिस के एएसआई पवन कुमार शर्मा की शुक्रवार को मौत हो गई। पिछले 12 दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन25 बार पढ़ा गया
अमृतसर में सड़क हादसा, स्कूटी की चपेट में आने से ASI ने तोड़ा दम

अमृतसर। स्कूटी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पंजाब पुलिस के एएसआई पवन कुमार शर्मा की शुक्रवार को मौत हो गई। पिछले 12 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पवन कुमार शर्मा अमृतसर के रहने वाले थे और लॉरेंस रोड पर यातायात पुलिस में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की दोपहर करीब 1:45 बजे वह सेलिब्रेशन रोड के पास अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी को हाथ के इशारे से रोकने की कोशिश की। स्कूटी सवार के नहीं रुकने पर एएसआई पवन कुमार सड़क के बीच तक पहुंच गए। इसी दौरान पीछे से दूसरी स्कूटी पर सवार दो युवक आए। अचानक सामने आए एएसआई को वे देख नहीं पाए और स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक भी सड़क पर गिर गए, जबकि एएसआई पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगातार उनका इलाज चल रहा था। सिर पर गंभीर चोट के कारण उनकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। करीब 12 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद एएसआई पवन कुमार शर्मा ने दम तोड़ दिया।थाना सिविल लाइन के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस स्कूटी सवारों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जानकारी में हादसा कार से होने की बात सामने आई थी, लेकिन जांच में पता चला कि एएसआई को एक्टिवा ने टक्कर मारी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें