मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

शिखर फॉल के पास वाहन खाई में गिरा, मर्चेंट नेवी कर्मी और कैफे संचालक सहित दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। राजधानी के राजुपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल के पास

सोमवार भाेर में तीन बजे एक थार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

वाहन में कुल पांच लोग (दो महिला और तीन पुरुष) सवार थे। हादसे में मर्चेंट

नेवी कर्मी और कैफे संचालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और बाकी 03 लोग

घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस

के अनुसार, प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को राजपुर

क्षेत्रान्तर्गत वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर

पुलिस बल के साथ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने देखा

कि थार (यूके-01डी-3333) शिखर फॉल के पास 200 मीटर खाई में गिरी हुई थी।

सभी को रोप की सहायता से रेस्क्यू किया गया। एक महिला और एक पुरुष की

घटनास्थल मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल

व्यक्तियों ने बताया गया कि उक्त थार गाड़ी में वे 05 लोग घूमने के लिए

शिखर आये थे, जब वे शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे, तभी अचानक

गाड़ी में ब्रेक फेल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई।

मृतकों

में 30 वर्षीय आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर

रोड, डालनवाला देहरादून (मर्चेंट नेवी में कार्यरत) और मसूरी रोड पर

कैफे का संचालन करने वाले 29 वर्षीय अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती

निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून शामिल हैं। जबकि घायलों के नाम 29

वर्षीय सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली (व्यवसाय-

अपना बिजनेस (मैक्स अस्पताल में भर्ती)), 33 वर्षीय युवराज बिष्ट पुत्र

के.ओ.बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून उम्र ।(व्यवसाय- मसूरी रोड स्थित

कैफे का संचालन( मैक्स अस्पताल में भर्ती) और 28 वर्षीय ईशा पुत्री राकेश

चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून

(व्यवसाय-आर्किटेक्ट का काम( कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती) हैंं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें