मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से तीन प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति की मांग की, जिस पर उन्होंने विचार करने का भरोसा दिया।कोटद्वार विधायक भूषण ने कहा कि प्रस्तावित जंगल सफारी और पक्षी अभ्यारण्य, कोटद्वार के समृद्ध वन क्षेत्र, जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा को एक नई पहचान देने की दिशा में अहम कदम होगा। यहां पाई जाने वाले विभिन्न पक्षी और वन्यजीव प्रजातियां देशभर के प्रकृति प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों और साहसिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। साथ ही, इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और पर्यटन आधारित अवसरों का भी विस्तार होगा।इसके अतिरिक्त लालढांग-चिल्लरखाल रोड को शीघ्र पूरा करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। यह सड़क कोटद्वार के लिए हरिद्वार और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों तक आवागमन को सहज और सुगम बनाएगी। साथ ही क्षेत्रीय विकास को गति देगी। उन्होंने कहा कि कोटद्वार को आत्मनिर्भर, हरित और पर्यटक-अनुकूल क्षेत्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कार्य है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और प्रकृति संरक्षण दोनों को समान रूप से सशक्त करेगा।केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन सभी प्रस्तावों की संभावनाओं को गंभीरता से स्वीकारते हुए इको-टूरिज्म को प्राथमिकता देने और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें