मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटर साइकिल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटर साइकिल बरामद

हरिद्वार। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपितों के खिलाफ थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिडकुल को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके बाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया।गठित पुलिस टीम रात्रि चेकिंग के दौरान नवोदय नगर चौक के पास आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम सुधांशु पुत्र परशुराम, निवासी ग्राम मुकरपुर गुर्जर थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान में किरायेदार महादेवपुरम रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो अन्य मोटरसाइकिलें भी चोरी करना कबूल किया।आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आईटीआई कॉलेज से पुलिस लाइन तिराहा मार्ग के पास से चोरी की दो और मोटर साइकिल बरामद कर लीं। पुलिस ने मोटरसाइकिलें कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपित का नाम पता सुधांशु पुत्र परशुराम, निवासी ग्राम मुकरपुर गुर्जर, थाना हीमपुर दीपा, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी महादेवपुरम रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें