मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ीः गाय के हमले से महिला की मौत, परिजनों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ीः गाय के हमले से महिला की मौत, परिजनों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

-श्मशान घाट से सीधे उपायुक्त आफिस पहुंचे परिजनरेवाड़ी। रेवाड़ी में गाय द्वारा हमला किए जाने से घायल हुई वृद्ध महिला ने उपचार के दौरान जयपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरूवार को वृद्ध महिला का रेवाड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद परिजन श्मशान घाट से सीधे लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।मिली जानकारी के अनुसार हंस नगर निवासी कृष्णा मंगलवार शाम को अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी दौरान अचानक एक बेसहारा गाय ने उस पर हमला कर दिया। गाय वृद्धा को काफी देर तक पैरों से रौंदती रही। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उसे गाय से बचाया और घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गुरूवार को रेवाड़ी में मृतका का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के बाद परिजन सीधे लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में बेसहारा गायों के कारण हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें