मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ीः रेलवे ने खाटू श्याम मेला यात्रियों की सुविधा के लिए 3 स्पेशल ट्रेन चलाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रेवाड़ीः रेलवे ने खाटू श्याम मेला यात्रियों की सुविधा के लिए 3 स्पेशल ट्रेन चलाई

रेवाड़ी, 24 फ़रवरी । राजस्थान के खाटू श्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर, जयपुर-सीकर-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि खाटू श्याम मेले के लिए 3 ट्रेनें चलेंगी।

गाड़ी संख्या 09633 जयपुर-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 5 मार्च तक (09 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 09:35 बजे रवाना होकर 14:25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 रेवाड़ी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 25 फरवरी से 5 मार्च तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रतिदिन 15:00 बजे रवाना होकर 19:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 10 द्वितीय साधारण श्रेणी, दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 09609 जयपुर-सीकर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 27 फरवरी से 4 मार्च तक (06 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 11:00 बजे रवाना होकर 13:55 बजे सीकर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610 सीकर-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 27 फरवरी से चार मार्च तक (06 ट्रिप) सीकर से प्रतिदिन 15:50 बजे रवाना होकर 18:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी में 10 डेमू रैक के डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 09735 रेवाड़ी-रींगस प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 25 फरवरी से 4 मार्च तक (08 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रतिदिन 22:50 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 01:50 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09736, रींगस-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 26 फरवरी से पांच मार्च तक (08 ट्रिप) रींगस से प्रतिदिन मध्यरात्रि 02:10 बजे रवाना होकर 05:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 16 डेमू रैक के डिब्बे होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें