मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी जेल के अधीक्षक सुरेंद्र दलाल निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी जेल के अधीक्षक सुरेंद्र दलाल निलंबित

दो कैदियों के जेल से फरार होने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई

रेवाड़ी : रेवाड़ी की जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह रेशम सिंह को जेल का नया सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है। रेशम सिंह ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। यह कार्रवाई मार्च माह में जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना की जांच के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार 28 मार्च को रेवाड़ी की हाईटेक जिला जेल से दो कैदी करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।

हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों फरार कैदियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेल की सुरक्षा में हुई चूक को उच्च अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से लिया। घटना के तुरंत बाद जेल महानिदेशक (डीजी जेल) ने मामले की प्रारंभिक जांच करवाई थी।

जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर पांच हेड वार्डर और दो वार्डर समेत कुल सात जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। उसी दौरान तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल की कार्यशैली और जिम्मेदारी को लेकर भी अलग से जांच के आदेश दिए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें