मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के छह लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर गांव मसानी के

पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात

अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक पंक्चर कार का टायर बदलते वक्त

पीछे से आ रही दूसरी कार की टक्कर मारने से हुआ।

पुलिस के अनुसार,

हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। घायलों को रेवाड़ी और

गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में उत्तर

प्रदेश के गाजियाबाद की रोशनी (58), नीलम (54), पूनम जैन (50), शिखा (40)

के अलावा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला ड्राइवर विजय (40) और रेवाड़ी के गांव

खरखड़ा निवासी सुनील (24) शामिल हैं। घायलों में रेवाड़ी के गांव खरखड़ा

निवासी रोहित (24), अजय (35), सोनू (23), रजनी (46) यूपी, मिलन (28)

खरखड़ा, बरखा (50) शामिल हैं।

रेवाड़ी पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद

की अजनारा ग्रीन सोसाइटी में रहने वालीं शिखा, पूनम, नीलम, रजनी, रोशनी

ड्राइवर विजय के साथ इनोवा से राजस्थान के खाटू श्याम गए थे। ये सभी

रविवार रात वापस लौट रहे थे। गांव मसानी के पास उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई।

ड्राइवर गाड़ी का टायर बदल रहा था और महिलाएं सड़क किनारे खड़ी थीं। इस

दौरान रेवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ जा रही कार ने सभी को अपनी चपेट में ले

लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें