मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज की घटना में फरार शूटरों पर इनामी राशि बढ़ाई गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रयागराज की घटना में फरार शूटरों पर इनामी राशि बढ़ाई गईलखनऊ,05 मार्च । प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या में फरार शूटरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसी बीच यह खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने घटना में फरार आरोपितों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ा दी है।पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटरों की तलाश में यूपी एसटीएफ, स्थानीय पुलिस की टीमें प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में दबिशें दे रही हैं। फरार शूटरों पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम रखा गया था। इस पर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने इनामी राशि बढ़ाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय में भेजा गया था, जिसे डीजीपी ने प्रस्ताव को स्वीकारते हुए शूटरों पर घोषित इनामी राशि बढ़ाकर ढाई-ढाई लाख रुपये की है। इनाम घोषित अपराधियों में असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर शामिल हैं। जो भी व्यक्ति इन अपराधियों के बारे में जानकारी देगा, उसका नाम गोपनीय रखते हुए इनाम की राशि उसे दी जाएगी। साथ ही साथ, डीजीपी ने अधिकारियों को जल्द ही इन आरोपितों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।उल्लेखनीय है कि उमेश पाल की हत्या बीती फरवरी माह में कोर्ट जाते वक्त की हुई थी। हत्या कांड में शामिल पांच शूटरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उमेश पाल हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। करीब 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ करीब 15 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर रडार पर है, लेकिन इनाम घोषित पांच शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें