मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा भू-धसाव का हो स्थाई समाधान : सीडीओसमीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा भू-धसाव का हो स्थाई समाधान : सीडीओसमीक्षा

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाइवे पर मैठाणा में भू-धसाव के चलते हाइवे के क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधारीकरण के कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी ने समीक्षा करते हुए एनएचआईडीसीएल को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।सीडीओ त्रिपाठी ने बदरीनाथ हाईवे पर एनएचआईडीसीएल की ओर से मैठाणा में किए जा रहे सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को हाईवे सुधारीकरण को लेकर तेजी से कार्य करने और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से पर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के सभी इंतजाम जल्द पूरे करने को कहा।उन्होंने हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर साइनेज लगवाने और वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए पुलिस के जवानों के साथ एनएचआईडीसीएल के कर्मचारियों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मैठाणा भू-धंसाव क्षेत्र के सुधारीकरण के लिए एनएचआईडीसीएल की तकनीकी सहयोग कंपनी के अधिकारियों को भी शीघ्र क्षेत्र का निरीक्षण करने को लेकर वार्ता की। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को सुधारीकरण अथवा अन्य विकल्पों पर विचार कर योजनाबद्ध रुप से कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे हाईवे पर बार-बार हो रहे परेशानियों का स्थाई समाधान किया जा सके।इस मौके पर एनएचआईडीसीएल के जीएम अजय बत्रा, प्रबंधक अंकित राणा, परियोजना निदेशक आंनद भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें