मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

बालू गिराकर लौट रहे ट्रेक्टर ने कुचला दो छात्रों को मौके पर हुयी मौत,परिजनों ने किया सड़क जांम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। मौत का सौदाग़री कर रहें हैं अवैध रूप से कारोबार करने वाले बालू माफिया ।सरकार द्वारा रोक लगाने के बावजूद बालू माफियाओं की पौ बारह है। कुंडा थाना अंतर्गत पाड़े दुकान के समीप दो छात्रों को बालू ट्रेक्टर ने कुचलते हुए उनकी ईहलीला समाप्त कर दिया है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब पांडे दुकान के निकट दो छात्र जो घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे उन्हें बालू गिराकर लौट रहे ट्रेक्टर ने कुचल दिया जिससे एक छात्र की मौत मौके पर ही हो गयी वही दूसरे गम्भीर घायल युवक को एक निजी क्लिनिक ले जाने के क्रम में मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की दोनों युवक एक बाईक पर सवार थे।वहीं घोड़ दौड़ा निवासी मृतक बंटी राउत पिता सुनील राऊत और टुनटुन राऊत पिता मनीजर राउत जो रिक्शा चलाकर बच्चे को शिक्षा दे रहे थे आज उनका पूरा परिवार बिखर गया है। वहीं घटना से आक्रोशित हो परिजन सहित मोहल्ले वाले सड़क पर उतर कर रोड जाम कर दिया । घटना की जानकारी मिलने के बाद कुंडा थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं। सवाल यह उठता है कि जब अभी एनजीटी लागू है और राज्य के सभी बालू घाटों से बालू के उठाव पर रोक है बावजूद बालू कारोबारी अवैघ रूप से बालु का उठाव किसके छत्रछाया में और कैसे कर रहे हैं? क्या सम्बंधित थाना का रवैया इनके प्रति उदासीन है या उनकी भी अपनी होली दिवाली मन रही है। जिला खनन पदाधिकारी का कड़ा रोक के निर्देश के बावजूद यह कारोबार अवैध रूप से जिला के प्रायः हर प्रखण्ड में चल रहा है जिसमें सारठ प्रखण्ड पर गौर फरमाएंगे तो लोगों के अनुसार यहां सबसे ज्यादा बालू का उठाव विभिन्न घाटों और नदियों से अवैध रुप से जारी है। बहरहाल पहले तो माफिया बालू का अवैध कारोबार कर रहे थे अब तो लोगों की जान भी जा रही है पता नहीं इनपर नकेल कसने में क्यों विफल हो रही है पुलिस प्रशासन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें