मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में डीटीसी से सेवानिवृत्त कंडक्टर की गला दबाकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत में डीटीसी से सेवानिवृत्त कंडक्टर की गला दबाकर हत्या

सोनीपत। सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त कंडक्टर की उनके ही प्लॉट पर बने कमरे में सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव भैंरा बांकीपुर निवासी रोहतास (68) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रोहतास सोमवार की रात को घर पर भोजन करने के बाद अपने प्लॉट पर बने कमरे में सोने चले गए। देर रात किसी व्यक्ति ने सोते समय उनका गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के दौरान मृतक के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हत्या किस उद्देश्य से की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। रोहतास लगभग आठ वर्ष पहले दिल्ली परिवहन निगम से कंडक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे शांत स्वभाव के बताए जा रहे हैं और किसी प्रकार की रंजिश की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें