मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: रिटायर्ड कर्मचारियों ने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के नाम ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद की अहम बैठक

शनिवार को पटवार भवन में जिला प्रधान धर्मपाल यादव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिलभर से रिटायर्ड कर्मचारिायों ने भाग लिया। इसके बाद रिटायर्ड

कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के

नाम पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को ज्ञापन दिया और रिटायर्ड

कर्मचारियों की मांगों से अवगत करवाया।

बैठक को संबोधित

करते हुए जिला प्रधान धर्मपाल यादव ने कहा कि लंबे समय से रिटायर्ड

कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों की

मांग है कि सभी प्रकार के रिटायर्ड कर्मचारी को 65-70- 75 वर्ष की सेवा

पूरी करने पर 5-10-15 प्रतिशत बेसिक पेंशन में वृद्धि की जाए जो कि पंजाब,

हिमाचल प्रदेश में लागू हो रही है। पेंशन कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष की

बजाय 12 बर्ष में की जाए। नेशनल पेंशन स्कीम को रद्द कर 01 जनवरी 2006 के

बाद सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए।

एन.पी.एस के सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को मेडिकल भत्ता व मेडिकल बिलों

की प्रति पूर्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 30 जून को रिटायर्ड होने

वाले कर्मचारियों को भी वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। मेडिकल भत्ता 1000 की

बजाय 3000 मासिक दिया जाए।

फैमिली पेंशनर को भी एल.टी.सी .सुविधा

का लाभ दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल के 18 महीने के एरियर का

भुगतान करने, रिटायर्ड कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, सभी के

लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रबंध सरकारी खर्च पर करने, राष्ट्रीय शिक्षा

नीति 2020, रोड ट्रांसपोर्ट विधेयक 2019, बिजली संशोधन बिल 2023 को को वापस

लेने और कौशल रोजगार निगम को भंग कर नियमित रोजगार का विस्तार करने, चारों

लेबर कोड, संपत्ति क्षर्ति पूर्ति अधिनियम, कानूनों को रद्द करने,

सार्वजनिक व जन सेवाओं के विभागों में निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की है।

बैठक में मास्टर रामकुमार शर्मा, मास्टर ओमप्रकाश चौबारा, कृष्णा मेहरा,

राजकुमार हडोली, भोला सिंह, बलबीर सिंह महमड़ा, जोगिंदर सिंह, पवन शर्मा,

हरकिशन लाल कंबोज, दिलीप सिंह पटवारी इत्यादि अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें