मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना

फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर पार्क में गुरूवार को धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान मुन्शी राम कम्बोज व रणधीर सिंह डबास ने की। धरने का संचालन जिला सचिव सुभाष चन्द्र चौहान व पूर्व डीपीआरओ आत्माराम ने किया। धरने के दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार द्वारा पारित किए गए काले कानून का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मुंशीराम कम्बोज ने मांग की कि 21 नवंबर को लागू किए गए मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड्स, कर्मचारी व मजदूर विरोधी कानून वापस लिए जाएं। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू हो। सार्वजनिक व सरकारी क्षेत्रों, बैंक-बीमा आदि में निजीकरण पर रोक लगाई जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों सहित सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कम्युटेशन की गई पेंशन राशि 15 साल की बजाय 11 वर्ष तक ही काटी जाए।

ठेका प्रथा खत्म हो और समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हो। डीआरडीए कर्मचारियों को पेंशन लागू की जाए। फैमिली पेंशनर्ज को एलटीसी सुविधा लागू की जाए। सरकारी विभागों के सभी खाली पद तुरंत भरे जाए। 60 वर्ष की आयु उपरांत पेंशनर्ज के लिए रेल यात्रा में रियायती सुविधा पुन: लागू की जाए। कोरोना काल के 18 महीने का डीए एरियर सहित शीघ्र जारी किया जाए। मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर 5 हजार मासिक किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें