मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

सस्ता सरिया देने का लालच देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से हजाराें ठगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सस्ता सरिया देने का लालच देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से हजाराें ठगे

फतेहाबाद। सस्ता सरिया देने का लालच देकर एक युवक ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 9 हजार रुपये ठग लिए। इस बारे पीडि़त व्यक्ति द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भोडिय़ा खेड़ा निवासी हनुमान सिंह ने कहा है कि वह लैंड मोरगेज बैंक से रिटायर है। वह किटी कैलाश कालोनी में अपने खाली प्लाट में मकान बना रहा है। गत दिवस सुबह जब वह प्लाट में काम में व्यस्त था तो एक करीब 30 साल का लडक़ा उसके पास आया और कहने लगा कि वह लोहा सरिया कम्पनी से आया है। वह एक ट्रक सरिया लेकर फतेहाबाद आया है, जिसका वजन करीब 20 क्विंटल है। अगर उसे सरिया लेना है तो वह उसे सस्ते दाम में दे देगा। हनुमान ने कहा कि वह उक्त युवक की बातों में आ गया और उसने लडक़े के साथ 45 रुपये किलो के हिसाब से 20 क्विंटल सरिया लेने की बात कर ली। इसके बाद लडक़े ने कहा कि वह उसे फोन करेगा तो वह धर्मकांटे पर आ जाए, जहां वह सरिये का वजन करवा देगा। इसके कुछ देर बाद युवक ने उसे सिरसा रोड स्थित एक धर्मकांटे पर बुलाया। हनुमान ने कहा कि इसके बाद वह मिस्त्री को साथ लेकर धर्मकांटे पर चला गया। वहां एक पिकअप गाड़ी में सरिया लोड था। लडक़े ने 20 क्विंटल वजन करके सरिया को उसके मकान के पास लाकर उतार दिया। इसके बाद लडक़े ने उससे 90 हजार रुपये ले लिए। इसके कुछ देर बाद दो व्यक्ति उसके प्लाट में आए और कहा कि वह सिंगला आयरन स्टोर फतेहाबाद से आए हैं। वह उनकी दुकान से 20 क्विंटल सरिया लाया है, उसकी पेमैँट कर दे। इस पर उसने एक अन्य युवक से सरिया खरीदने और 90 हजार रुपये देने की बात कही। इस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। हनुमान ने आरोप लगाया कि अज्ञात युवक ने उसके व सिंगला आयरन स्टोर दुकानदार के साथ धोखाधड़ी करके 20 क्विंटल सरिया सस्ते में देने का लालच देकर 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है। इस पर पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी बारे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें