मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सेवानिवृत्त आईएएस राजेश खुल्लर होंगे सीएम के सीपीएस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेवानिवृत्त आईएएस राजेश खुल्लर होंगे सीएम के सीपीएस

चंडीगढ़,। हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री नायब सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। सोमवार रात 11.55 बजे जारी हुए आदेश में खुल्लर को इस बार कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है।प्रदेश में 17 अक्टूबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद 18 अक्टूबर की रात 8 बजे भी खुल्लर के सीपीएस की नियुक्ति के ऑर्डर जारी हुए थे। तब उन्हें कैबिनेट का रैंक भी दिया गया था। हरियाणा के कुछ मंत्रियों व नेताओं के विरोध के चलते करीब 4 घंटे बाद रात 11.55 बजे चीफ सेक्रेटरी ने उस आदेश पर रोक लगा दी थी।सूत्रों का कहना है कि नियुक्ति आदेशों में कैबिनेट रैंक और पोस्ट का पीरियड (अवधि) मुख्यमंत्री के साथ ही जोड़ने की वजह से पेस फंस गया।राजेश खुल्लर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। खुल्लर 31 अगस्त 2023 को रिटायर हुए और रिटायरमेंट के 24 घंटे के अंदर ही उन्हें तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया गया था। उस समय उन्होंने 1982 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अफसर डीएस ढेसी की जगह ली थी। अब सरकार की तरफ से सोमवार रात जारी किए आदेशों में खुल्लर को दोबारा तैनाती तो दे दी है लेकिन इस बार उन्हें कैबिनेट मंत्री के समकक्ष रैंक नहीं दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें