मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

टैक्स नहीं भरने पर फरीदाबाद में रेस्टोरेंट व पांच दुकानें सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टैक्स नहीं भरने पर फरीदाबाद में रेस्टोरेंट व पांच दुकानें सील

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर सेक्टर-16 स्थित एक रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सील कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार रेस्टोरेंट पर पांच लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। नोटिस भेजने के बावजूद मालिक की ओर से न तो टैक्स जमा कराया गया और न ही कोई जवाब दिया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।नगर निगम फरीदाबाद के जेडटीओ मुख्यालय कन्हैया लाल ने मंगलवार को बताया कि संबंधित रेस्टोरेंट को टैक्स जमा करने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन मालिक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लगातार लापरवाही के चलते रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है।कन्हैया लाल ने बताया कि निगम की सीलिंग कार्रवाई लगातार जारी है।अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनआईटी-1 मार्केट में पांच दुकानों को भी सील किया गया है। शहर में जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स नहीं भरा है, उन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जो लोग टैक्स जमा करा रहे हैं, उन्हें नियमानुसार छूट भी दी जा रही है।निगम अधिकारी ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले मालिकों के लिए निगम ने अलग से एक डेस्क बनाई है, जहां उन्हें टैक्स से जुड़ी सभी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। टैक्स भुगतान में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तुरंत समाधान भी किया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि शहर में टैक्स वसूली और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी इसी तरह चलती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें