मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंमड के रुद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर में खोज एवं बचाव कार्य जारी, चारधाम यात्रा बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंमड के रुद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर में खोज एवं बचाव कार्य जारी, चारधाम यात्रा बंद

देहरादून। उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद हैं। बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में खोज तथा राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। उत्तरकाशी में धराली तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पुष्कर धामी खोज एवं बचाव कार्यों में तेजी के साथ ही बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन को जल्द राहत वितरण के भी निर्देश दिए गये हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में अतिवृष्टि से आई बाढ़ में लापता लोगों की तलाश जारी है। करीब सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। चार धाम के सड़क मार्ग बंद हैं।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार ऋषिकेश-बदरीनाथ, ऋषिकेश -केदारनाथ राष्ट्रीय मार्ग व्यासी के पास अवरुद्ध है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हर्षिल और धराली के बीच हल्के वाहनों के लिए सुचारू है। धराली में मार्ग अभी भी अवरुद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जंगलचट्टी, बनास व नारदचट्टी में अवरूद्ध है। जंगलचट्टी में मार्ग सुलभ किये जाने कार्य चल रहा है।

टिहरी जिले में बुढ़ा केदार -सीमांत गांव गेंवाली जखना से मार्ग आगे कई जगह क्षतिग्रस्त हैं। नैलचामी पट्टी के मुयाल गांव -गौरिया भटवाड़ी मार्ग भी मलबा आने से बंद हैं। 12 से अधिक गांव को जोड़ने वाला मार्ग बंद होने से लोगों को कहीं आने - जाने में भारी परेशानी हो रही है।

कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में बूंदाबांदी जारी है। यहां 15 ग्रामीण सड़कें और दो जिला सड़क बंद है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी पहली से 12वीं कक्षा तक निजी, सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। बारिश से उत्तराखंड को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें