मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

गणतंत्र दिवस समारोह : रणधीर वर्मा स्टेडियम में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद । गणतंत्र दिवस 2021 को लेकर रविवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। परेड में डीएपी, जेएपी, एनसीसी, आरपीएसएफ, भारतीय स्काउट एंड गाइड, सीआईएसफ, सीआरपीएफ एवं होमगार्ड के प्लाटून ने हिस्सा लिया। एएसपी मनोज स्वर्गयारी ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में प्री-रिकॉर्डेड राष्ट्रगान बजाया गया।

26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गोल्फ ग्राउंड में पूर्वाह्न 9:00 बजे आरंभ किया जाएगा। उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह झंडोत्तोलन करेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। उत्कृष्ट कार्यों का संपादन करने वाले सरकारी कर्मियों को बीच पुरस्कार का वितरण तथा वैश्विक महामारी के दौरान अच्छा काम करने वाले विभागों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य समारोह के बाद सुबह 10:30 बजे उपायुक्त समाहरणालय में झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह 11:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज एसएसपी कार्यालय में, उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास मिश्रित भवन में तथा अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सुबह 11:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन में, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) चंदन कुमार गांधी सेवा सदन में तथा अनुमंडल पदाधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी में झंडोत्तोलन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें