मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव की रिपोर्ट रांची एनआईसी की वेबसाइट पर है अपलोड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची जिला में चलाये गए रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव की रिपोर्ट रांची एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति जिन्होंने रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव के दिन अपना सैंपल कोविड 19 की जांच के लिए जमा करवाया था, वो अपनी रिपोर्ट रांची एनआईसी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त छवि रंजन के निदेश पर रांची जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 20 केन्द्रों पर टीमों ने सैंपल कलेक्शन का कार्य किया था। पूरे जिला में कुल 10101 सैंपल कलेक्ट किए गए थे। जिनमें 248 मरीजों की जांच पॉजिटिव पाई गई थी जबकि 9853 की रिपोर्ट नेगेटिव थी। बीते मंगलवार 18 अगस्त को जांच की गयी थी। ऐसे लोग जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी पहचान, नाम सार्वजनिक नहीं करने के मद्देनजर, किसी भी पॉजिटिव रिपोर्ट को अपडेट नहीं किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें