मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

आठवें समन के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से ईडी को भेजा गया जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: मुख्यमंत्री को ईडी द्वारा आठवें समन मिलने के बाद सीएम कार्यालय से उसका जवाब ईडी ऑफिस में भेज दिया गया है। आठवें समन का जवाब मुख्यमंत्री कार्यालय से सचिवालय कर्मी ने ईडी कार्यालय में जमा कर दिया है। सोमवार को करीब 2:00 बजे सीएम कार्यालय से आए एक कर्मचारी ने ईडी कार्यालय में पहुंचकर एक लिफाफा जमा किया है। मुख्यमंत्री को ईडी कार्यालय की तरफ से आठ समन भेजे जाने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे थे। झारखंड में विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री के जवाब नहीं देने पर सरकार और हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधते रहे।

विदित हो कि मुख्यमंत्री को अवैध खनन और आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर ईडी ने मुख्यमंत्री को समन भेजा था। जिस पर मुख्यमंत्री ने पूर्व में मीडिया के सामने जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने चल अचल संपत्ति से संबंधित सारे दस्तावेज पूर्व में ही जमा करवा चुके हैं। उसके बावजूद भी यदि उन्हें समन भेजा जाता है और तंग करने की कोशिश की जाती है। इससे यही प्रतीत होता है कि जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को परेशान किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें