2.82 करोड़ की लागत से रांची समेत तीन जिलों के जेल में होगा मरम्मति व निर्माण कार्य
रांची : रांची समेत तीन जिलों के जेल की मरम्मति व निर्माण कार्य होगा। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2.82 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।जिन जिलों के जेल में मरम्मति व निर्माण कार्य होगा, उसमें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, घाघीडीह जेल जमशेदपुर और सरायकेला जेल शामिल हैं।





