मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश में रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रदेश में रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्राें में शुक्रवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं, माैमस विभाग ने उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अन्य जिलों में भी बारिश का अनुमान है।पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहने, खिड़की-दरवाज़े बंद रखने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका के चलते स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। खासतौर पर नदी-नालों के किनारे रहने वाली बस्तियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश स्थानों पर जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें