मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

राहत: घरेलू एलपीजी की कीमत में कमी, 10 रुपये प्रति सिलिंडर घटे दाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आम आदमी के लिए अच्छी खबर है। घरेलू सिलिंडर की कीमत में कमी की गई है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन से ही आम आदमी को राहत मिलने जा रही है। इंडियन ऑयल लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गई है। नई कीमतें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होंगी।

अभी तक नई दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 819 रुपये, कोलकाता में 845.50 रुपये, मुंबई में 819 रुपये और चेन्नई में 835 रुपये में मिलता है। बता दें कि कटौती के बाद एक अप्रैल से दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये, कोलकाता में 835.50 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये हो जाएगी।

फरवरी में तीन बार बढ़े थे एलपीजी सिलिंडर के दाम

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए थे, इसके बाद 14 फरवरी को 50 रुपये और 25 फरवरी को एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

बीते दिसंबर के बाद से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है और कुल मिलाकर देखें तो अभी तक एक सिलिंडर के दाम में 150 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। जनवरी में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कई तेजी या कमी नहीं आई थी।

वहीं, दिसंबर 2020 में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में दो बार इजाफा किया गया था। एक दिसंबर को घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये की गई थी। वहीं, इसके बाद 15 दिसंबर को एक सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर 694 रुपये कर दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें