मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

ऑरेंज अलर्ट के बीच राहत, रुद्रप्रयाग में थमी बारिश; केदारनाथ धाम में सुचारु दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑरेंज अलर्ट के बीच राहत, रुद्रप्रयाग में थमी बारिश; केदारनाथ धाम में सुचारु दर्शन

रुद्रप्रयाग, । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रातभर बारिश होती रही। फिलहाल सुबह के समय बारिश थम गई है। केदारनाथ धाम में भी मौसम सामान्य बना हुआ है और श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

केदारनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और यात्रियों से मौसम को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

वहीं, एहतियात के तौर पर देहरादून में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की ओर से आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जिला में हो रही बारिश एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के निदेशक ने नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी की गई अपडेट के अनुसार बताया कि अगले 24 घंटों में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, भारी बारिश की वजह से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा की आशंका को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में मंगलवार को एक दिन के लिए अवकाश घोषित किया जाता है।

बीते दिन आईएमडी उत्तराखंड, मौसम वैज्ञानिक सीएस तोमर ने बताया था, "अगले 4-5 दिनों तक मानसून के एक्टिव रहने की उम्मीद है। नॉर्थ बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन आज और गहरा होकर डीप डिप्रेशन बन गया है। इसकी वजह से उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों में उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें