गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल
रांची,
18 जनवरी । गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गुरुवार को मोरहाबादी
मैदान में परेड का रिहर्सल किया गया। इस रिहर्सल में सीआरपीएफ, आईटीबीपी,
आर्मी, एसएसबी, झारखंड जगुआर, जैप, होम गार्ड, एनसीसी (बॉयज/गर्ल) और
स्काउट एंड गाइड के जवानों ने हिस्सा लिया।





