मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए

देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया

शुरू हो गई। सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट पर प्रारंभ हो गए।मोबाइल ऐप,

व्हाट्स ऐप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

केदारनाथ,

बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के

लिए पंजीकरण अनिवार्य है। चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले पंजीकरण

प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा

करने वाले सदस्यों का ब्यौरा, निवास स्थान का पते के लिए आईडी देनी आवश्यक

है।

पंजीकरण के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट

registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा। व्हाट्स ऐप

नंबर- 8394833833 पर यात्रा (yatra) लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कराया जा

सकेगा। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन

विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने पर

पंजीकरण की सुविधा दी गई है। स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल

ऐप से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें