मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

Ravi Shankar Prasad का फूटा गुस्सा, बोले- राहुल गांधी बालहठ में रगड़ रहे हैं सिखों के जख्मों पर नमक...

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1 नवंबर की रैली को सिखों का अपमान बताया। उन्होंने कहा राहुल गांधी जिद पर अड़े हैं, जबकि INDIA गठबंधन के कई दल भी तारीख टालने को कह रहे हैं। बीजेपी का आरोप है कि 1 नवंबर 1984 से सिख विरोधी दंगे शुरू हुए थे, उसी दिन रैली करना सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कना है। वहीं कांग्रेस इस रैली को वोट चोरी के खिलाफ बता रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
Ravi Shankar Prasad का फूटा गुस्सा, बोले- राहुल गांधी बालहठ में रगड़ रहे हैं सिखों के जख्मों पर नमक...

नई दिल्ली में INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इस रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी बहुत ही सोची-समझी रणनीति के तहत 1 नवंबर को रैली करने पर अड़े हुए हैं। ये सिख समुदाय की घायल भावनाओं पर नमक रगड़ने जैसा है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।"



दरअसल 31 अक्टूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, जिसके बाद 1 नवंबर 1984 से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़के थे। बीजेपी का कहना है कि इस दिन सिख समुदाय बेहद दर्द के साथ उन पीड़ितों को याद करता है। ऐसे में उसी दिन रामलीला मैदान में बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन करना सिखों का अपमान है। प्रसाद ने सवाल उठाया, "क्यों मिस्टर राहुल गांधी, 1 नवंबर ही क्यों? आप क्या मैसेज देना चाहते हैं? आपका ये अड़ियल रवैया दिखाता है कि आपको सिखों की भावनाओं की परवाह ही नहीं है।" रवि शंकर प्रसाद ने दावा किया कि INDIA गठबंधन के कई सहयोगी दल भी 1 नवंबर की तारीख से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कई सहयोगियों ने रैली को आगे टालने का सुझाव दिया है।



उन्होंने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि 22 अक्टूबर को इस मुद्दे पर एक वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन कई सहयोगी नहीं आए तो मीटिंग टालनी पड़ी। लेकिन राहुल गांधी अड़े हुए हैं, किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। ये उनका असली चेहरा है। जब वो किसी चीज पर अड़ जाते हैं, तो सिख समुदाय की भावनाओं का क्रूर मजाक उड़ाने से भी नहीं चूकते।" बीजेपी नेता ने कहा कि त्योहारी सीजन में रैली से दिल्ली के व्यापारियों को भी नुकसान होगा। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली को 10 नवंबर के बाद टालने की अपील की है। CTI का कहना है कि धनतेरस पर अकेले दिल्ली में 25,000 करोड़ का व्यापार होता है, रैली से इसमें बाधा आएगी।



बता दें कि INDIA गठबंधन की ये रैली 'वोट चोरी' के खिलाफ है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR यानी वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि रामलीला मैदान की इस रैली में 10 लाख लोग आएंगे। इसे 'दिल्ली चलो' मार्च का समापन बताया जा रहा है। वहीं बीजेपी ने मोदी सरकार के सिखों के लिए किए गए काम गिनाए, जैसे करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलना और गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाना। रवि शंकर प्रसाद ने सैम पित्रोदा के पुराने बयान "84 में जो हुआ सो हुआ" को भी याद दिलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर