मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

रेव पार्टी कर रहे युवकों और रिजॉर्ट संचालक पर की गयी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऋषिकेश, थाना लक्ष्मण झूला के अन्तर्गत मोहनचट्टी में स्थित पॉम

व्यू रिजॉर्ट में छापेमारी की गई। पुलिस ने रिजॉर्ट में कई अनियमितता पाए

जाने पर होटल संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

किया तथा अन्य 26 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी

कार्रवाई की।

थाना लक्ष्मण झूला में सूचना प्राप्त हुई कि पाम व्यू

रिजॉर्ट में कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर

पहुंची तो देखा रिजॉर्ट में कुछ लोग शराब पीकर फुल आवाज में डीजे बजाकर

हुड़दंग कर रहे हैं तथा कुछ लड़कियां भी डांस कर रही हैं। होटल संचालक से

रिसॉर्ट में शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो शराब पिलाने का

लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस सम्बन्ध में होटल संचालक के विरुद्ध थाना

लक्ष्मझूला पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अन्य

26 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

मौके से मिली कुल सात युवतियों की काउंसलिंग की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें