मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार के नागरिक अस्पताल में चूहों ने कुतरा महिला का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार के नागरिक अस्पताल में चूहों ने कुतरा महिला का शव

हिसार। जिले के नागरिक अस्पताल में सामने आ रही अनियमितताओं के बीच स्टाफ की बड़ी लापरवाहीसामने आई है। यहां पर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखी महिला की बॉडी को चूहे के कुतरने का आरोप परिजनों ने लगाया है। रविवार सुबह जब परिजन मॉर्च्युरी पहुंचे, वहां उन्हें चूहे घूमते दिखाई दिए और फ्रीजर में महिला के शव के माथे पर एक बड़ा कट दिखाई दिया। शव को चूहों के कुतरने से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल कैंपस में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला को कोई चोट नहीं लगी थी, लेकिन अब माथे की स्किन गायब है। बॉडी के पास ही चूहा कुछ खा रहा था। बताया जा रहा है कि हांसी की एक महिला को शनिवार को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया था, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया था जहां रविवार को पोस्टमॉर्टम होना है।महिला के भाई तरुण ने बताया कि लगभग 25 वर्षीय कोमल की पहली डिलीवरी के कारण उसे हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी के बजाय ऑपरेश बताया। शनिवार को जब ऑपरेशन हुआ तो उन्होंने कोमल की एक नस काट दी। जिससे अधिक खून बहने लगा। तरुण के अनुसार, डॉक्टरों से कोमल की स्थिति कंट्रोल नहीं हुई। इसके बाद उसे हांसी से हिसार के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में रामायण टोल के पास कोमल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को हिसार के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। आज (रविवार) उसका पोस्टमॉर्टम होना था। तरुण ने बताया कि रविवार सुबह जब हम मॉर्च्युरी पहुंचे तो डीप फ्रीजर के पास गिरगिट घूम रहे थे। इसके बाद जब कोमल के शव को फ्रीजर से बाहर निकाला तो उसके माथे की खाल किसी जानवर ने खा रखी थी। इसके बाद देखा कि पास में ही एक चूहा घूम रहा है।वह कुछ खा रहा था। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें