मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

रतलाम: नागदा-कोटा के बीच सर्वोदय एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, रेलकर्मियों ने बुझाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रतलाम: नागदा-कोटा के बीच सर्वोदय एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, रेलकर्मियों ने बुझाईरतलाम, 5 मार्च । अहमदाबाद से जम्मूतवी जा रही सर्वोदय एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार रात आग लग गई। समय रहते आग का पता चल जाने से ट्रेन को रोक दिया गया और रेलकर्मियों ने फायर इस्टिंग्युशर की सहायता से आग बुझा दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा नागदा जंक्शन से कोटा के बीच हुआ। शनिवार रात सर्वोदय एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी कोच बी-2 में पहियों के समीप से आग की लपटें दिखाई दी। आग लगने की सूचना मिलते ही लोको पायलट और गॉर्ड ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ ने कोच में उपलब्ध फायर इस्टिंग्युशर से आग बुझाई। इस काम में स्थानीय लोगों और यात्रियों ने भी रेलवे स्टाफ की मदद की। इधर, कोच में आग लगी देख उसमें सवार यात्री अपना सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गए। आग बुझ जाने के बाद यात्री दोबारा कोच में सवार हुए और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। आगजनी में किसी भी यात्री या सामान को नुकसान नहीं पहुंचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें